यूएनआई के पत्रकार प्रेम कुमार को मिला बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022

यूएनआई के पत्रकार प्रेम कुमार को मिला बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022

पटना , भारत की अग्रणी संवाद एजेंसी यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया के पत्रकार प्रेम कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।

शहनाई नवाज भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां साहब की याद में ‘शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ट्रस्ट’ के तत्वाधान में बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह-2022 का आयोजन पटना के तारामंडल सभागार में संपन्न हुआ। इस मौके पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिये यूनीवार्ता में उप संपादक के पद पर कार्यरत प्रेम कुमार को बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। प्रेम कुमार को पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के.सिन्हा और विधान पार्षद प्रो.नवल किशोर यादव ने मोमेंटो, पौधा और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

प्रेम कुमार ने बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022 दिये जाने पर खुशी जाहिर की और इसके लिये ‘शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां ट्रस्ट’ के अध्यक्ष मुरली मनोहर श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को दुनिया में शहनाई के बेताज फनकार के रूप में जाना जाता है। उस्ताद बिस्मिल्ला खान ने शहनाई को भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भी पहचान दिलायी। बिस्मिल्लाह खां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2022 मिलना मेरे लिये गौरव की बात है।

गौरतलब है कि प्रेम कुमार करीब दो दशक से यूनीवार्ता के लिये फिल्म, मनोरंजन, कला एंव संस्कृति से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं। प्रेम कुमार को उनके अबतक के करियर के दौरान कई सम्मान मिला है। प्रेम कुमार को राजधानी पटना में आयोजित रीजनल फिल्म फेस्टिबल, पटना फिल्म फेस्टिबल, बौद्धिसत्व फिल्म फेस्टिबल में सम्मानित किया गया है। इसके अलावा प्रेम कुमार को महादेव वर्मा सम्मान, वैशाली रत्न, इंडिया ग्लोरी अवार्ड, इंडिया राइसिंग अवार्ड,सरस्वती सम्मान, कला महोत्सव अवार्ड, पटना साहिब गौरव अवार्ड, भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान, गौरव अवार्ड, पत्रकार संघ सम्मान, विवेकानंद लीडरसिप अवार्ड,लाल बहादुर शास्त्री अवार्ड,कंचन रत्न अवार्ड, नेशनल मीडिया अवार्ड, नेशन प्रााइड अवार्ड,स्वर्ण कला श्री सम्मान,पटना साहिब सेवा सम्मान, प्राउड ऑफ बिहार, परिवर्तन मीडिया सम्मान, बाल उड़ान सह राष्ट्रीय सम्मान, फूड बैंक चैंपियन अवार्ड, इनर व्हील पत्रकार सम्मान, बिहार रत्न अवार्ड, बिहार समाज सेवा रत्न सम्मान, निरोग समाज फाउंडेशन सेवा सम्मान, डा राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान, पत्रकार श्री सम्मान, चित्रगुप्त सेवा सम्मान,ग्लोबल राइसिंग स्टार अवार्ड, पाटिलीपुत्रा सेवा सम्मान, सेवा रत्न सम्मान, मीडिया सम्मान, डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान, द्रोणाचार्य रत्न सम्मान, बिहार केसरी शिक्षा रत्न सम्मान, कोरोना वारियर 2021 सम्मान, कर्मवीर सम्मान समेत कई सम्मान से सम्मानित किया गया है।

About The Author

'Bolo Zindagi' s Founder & Editor Rakesh Singh 'Sonu' is Reporter, Researcher, Poet, Lyricist & Story writer. He is author of three books namely Sixer Lalu Yadav Ke (Comedy Collection), Tumhen Soche Bina Nind Aaye Toh Kaise? (Song, Poem, Shayari Collection) & Ek Juda Sa Ladka (Novel). He worked with Dainik Hindustan, Dainik Jagran, Rashtriya Sahara (Patna), Delhi Press Bhawan Magazines, Bhojpuri City as a freelance reporter & writer. He worked as a Assistant Producer at E24 (Mumbai-Delhi).

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *