महिला संघ बिहार द्वारा पटना में “मदर टैलेंट शो” का हुआ भव्य आयोजन

महिला संघ बिहार द्वारा पटना में “मदर टैलेंट शो” का हुआ भव्य आयोजन

पटना, मातृ शक्ति के सम्मान एवं महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से महिला संघ बिहार द्वारा “मदर टैलेंट शो” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला, प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि – मां केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की शक्ति और प्रेरणा होती हैं।

मदर टैलेंट शो में फैशन शो, सांस्कृतिक प्रस्तुति, नृत्य, गायन एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक मंच उपलब्ध कराना था।
महिला संघ बिहार परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों, सम्मानित अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने कहा कि – ऐसे आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ आपसी प्रेम, एकता और खुशियों को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटते हुए मातृ दिवस को उत्साह और उमंग के साथ सेलिब्रेट किया। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी गईं।

About The Author

'Bolo Zindagi' s Founder & Editor Rakesh Singh 'Sonu' is Reporter, Researcher, Poet, Lyricist & Story writer. He is author of three books namely Sixer Lalu Yadav Ke (Comedy Collection), Tumhen Soche Bina Nind Aaye Toh Kaise? (Song, Poem, Shayari Collection) & Ek Juda Sa Ladka (Novel). He worked with Dainik Hindustan, Dainik Jagran, Rashtriya Sahara (Patna), Delhi Press Bhawan Magazines, Bhojpuri City as a freelance reporter & writer. He worked as a Assistant Producer at E24 (Mumbai-Delhi).

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *