
पटना, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अभिनीत बॉलीवुड की नई फिल्म ‘द वन’ (The Vvan) बिहार की सांस्कृतिक विरासत, अटूट धार्मिक आस्था और वन देवी माता के प्रति असीम श्रद्धा का एक बेहद खूबसूरत और जीवंत चित्रण प्रस्तुत करती है।
फिल्म के लीड कैरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया और निर्मात्री एकता कपूर ने पटना, बिहार आकर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से उनके सरकारी आवास पर खास मुलाकात की और इस पावन कथा के उद्देश्यों को साझा किया।
यह फिल्म बिहार की एक प्राचीन लोककथा पर आधारित है. बिहटा स्थित वन देवी को केंद्र में रखकर बनी है यह फिल्म जिसके लेखक-निर्देशक खुद बिहार के ही हैं. बिहार की पावन विरासत में और चार चाँद लगाने के लिए फिल्म में छठ पूजा को भी दिखाया जा रहा है|