चश्मा बैंक के 5 वें संस्करण में 54 लोगों की हुई नेत्र जाँच, 43 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा देने की प्रक्रिया पूरी

चश्मा बैंक के 5 वें संस्करण में 54 लोगों की हुई नेत्र जाँच, 43 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा देने की प्रक्रिया पूरी

पटना, 13 सितंबर 2026। पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा के उद्देश्य से वर्ष 2009 में स्थापित माँ वैष्णो देवी सेवा समिति एवं माँ ब्लड सेंटर की अनोखी पहल “चश्मा बैंक” के पांचवें संस्करण के तहत रविवार को माँ ब्लड सेंटर, दरियापुर, पटना में सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में युवा नेत्र विशेषज्ञ श्री मनीष कुमार गुप्ता (Optometrist, नयन ज्योति आई क्लीनिक एवं अजय ऑप्टिकल) ने अपनी सेवाएँ प्रदान करते हुए जरूरतमंद लोगों की नेत्र जाँच एवं चश्मे की पावर की स्क्रीनिंग की।

शिविर के दौरान 54 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 43 जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय जाँच के बाद उनकी पावर के अनुसार समिति के खर्च पर निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। जरूरतमंदों को उनकी पसंद के फ्रेम में उनकी पावर के अनुसार लेंस लगाकर चश्मा उपलब्ध कराया जाता है।

चश्मा बैंक के अब तक आयोजित शिविरों में लगभग 213 जरूरतमंद लोगों को उनकी पावर के अनुसार लेंस लगाकर निःशुल्क चश्मे प्रदान किए जा चुके हैं। इस पहल के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दृष्टि संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

शिविर का उद्घाटन पटना म्यूजियम के अपर निदेशक श्री अशोक कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने चश्मा बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को दृष्टि से जुड़ी सुविधा उपलब्ध कराना समाज सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति एवं माँ ब्लड सेंटर परिवार की ओर से बताया गया कि रक्त सेवा के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद लोगों को बेहतर जीवन जीने में सहयोग देने के उद्देश्य से चश्मा बैंक की शुरुआत की गई है। संस्था का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई व्यक्ति अपनी दृष्टि संबंधी आवश्यकता से वंचित न रहे।

शिविर को सफल बनाने में नरेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, मनीष बनेटिया, कमलेश सिंह, शंभू केशरी, बबलू जी, किशन बंका, अनंत कुमार, मुकेश कांत, अरविंद सर्राफ, राकेश शर्मा, मोनू खत्री, पप्पू जी, विनय बजाज, धीरज जी, जयप्रकाश, अमिताभ जी, प्रकाश पुगलीया जी, प्रदीप अग्रवाल, दीपू जी, विजय आनंद एवं संजीव अग्रवाल सहित अनेक सेवाभावी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

नवोदयन ग्रुप की ओर से गगन गौरव, प्रेम कुमार, विनय एवं डॉ. पंकज की टीम ने भी शिविर में अपनी सेवाएँ प्रदान कर महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति एवं माँ ब्लड सेंटर परिवार ने सभी सहयोगियों, चिकित्सकीय टीम एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्त की सेवा के साथ जरूरतमंदों को रोशनी देने की यह मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

About The Author

'Bolo Zindagi' s Founder & Editor Rakesh Singh 'Sonu' is Reporter, Researcher, Poet, Lyricist & Story writer. He is author of three books namely Sixer Lalu Yadav Ke (Comedy Collection), Tumhen Soche Bina Nind Aaye Toh Kaise? (Song, Poem, Shayari Collection) & Ek Juda Sa Ladka (Novel). He worked with Dainik Hindustan, Dainik Jagran, Rashtriya Sahara (Patna), Delhi Press Bhawan Magazines, Bhojpuri City as a freelance reporter & writer. He worked as a Assistant Producer at E24 (Mumbai-Delhi).

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *