मुम्बई में बिहार फाउंडेशन द्वारा बिहार भवन की जमीन पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित

मुम्बई में बिहार फाउंडेशन द्वारा बिहार भवन की जमीन पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित

26 जनवरी 2026, मुम्बई में बिहार भवन की जमीन पर बिहार फाउंडेशन मुंबई द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया | इस अवसर पर जीएसटी कमिश्नर एवं बिहार फाउंडेशन मुंबई के वाइस चेयरमैन अभिनंदन कुमार ने झंडा फहराया l  इस अवसर पर बिहार फाउंडेशन मुंबई चैप्टर के संयुक्त सचिव संजीव कुमार दुबे, पूर्व सचिव सुखदेव शर्मा , प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत , सदस्य अनवर कमाल , मुश्ताक शेख, अबरार अहमद शेख, संतोष यादव, व्यवसायी अज़मत शेख, मोहम्मद नौशाद, फुरकान शेख, अंजुमन वाशिंदगान बिहार के डॉ अकील नायर, डॉ बदरूल हासन, उम्मेद महमूदी” , मोहम्मद आरिफ, निजामुद्दीन शेख, एडवोकेट मोहम्मद नेहाल, चार्टर अकाउंट मोहम्मद नासिर, मोहम्मद चांद, मोहम्मद नूर जमा शेख, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद फैसल, जियाउर रहमान, दस्तगीर अंसारी, अब्दुल मन्नान शेख, रिजवान शेख, नन्हें शेख, आफताब शेख, के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे l

बिहार फाउंडेशन मुंबई चैप्टर के प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत ने बताया, मुंबई में बिहार भवन की जमीन पर गणतंत्र दिवस आयोजित करना बिहारियों के लिए गर्व की बात है l   15 वर्षो की मेहनत के बाद अब मुंबई में बिहार भवन का सपना पूरा होने जा रहा है l  इसमे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का विशेष योगदान रहा है l  बिहार से आनेवाले कैंसर मरीजों के ठहरने की दिक्कत दूर होगी l   बिहार भवन की यह जमीन कई मायने मे महत्तवपूर्ण है l  यहां से नजदीकी रेलवे-स्टेशन 300 मीटर है जहां सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर तीनों रुट की ट्रेन आती है l कोई भी आम नागरिक मुंबई के किसी भी कोने से आसानी से यहां पहुच सकता है l  यहां से मंत्रालय, मुंबई हाईकोर्ट, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, मुंबई स्टॉक्स एक्सचेंज बिल्डिंग के साथ – साथ सभी महत्तवपूर्ण जगह आसपास ही है l

ज्ञात हो कि मुंबई में बिहार भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है l  इसके लिए पिछले वर्ष बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट की करीब एक एकड़ जमीन मुंबई मे ली गई थी l  इस वर्ष बिहार कैबिनेट ने मुंबई में बिहार भवन निर्माण कार्य के लिए 314 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है l
यह भवन अत्याधुनिक वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से सुसज्जित होगा l   70 मीटर ऊचाई वाले इस भवन मे रेजिडेंट कमिश्नर, निवेश आयुक्त, पर्यटन विभाग, कला संस्कृति विभाग एवं बिहार फाउंडेशन का कार्यालय होगा l  इसमे बिहार से आनेवाले केंसर मरीजों के ठहरने के लिए 240 बेड के डोरमेटरी की सुविधा होगी l  इसमे कुल 178 कमरे होंगे, 233 गाड़ियों के पार्किग की सुविधा होगी l 72 सीटों वाला एक उच्च स्तरीय कांफ्रेंस हॉल के साथ साथ कैफेटेरिया भी होगा l

About The Author

'Bolo Zindagi' s Founder & Editor Rakesh Singh 'Sonu' is Reporter, Researcher, Poet, Lyricist & Story writer. He is author of three books namely Sixer Lalu Yadav Ke (Comedy Collection), Tumhen Soche Bina Nind Aaye Toh Kaise? (Song, Poem, Shayari Collection) & Ek Juda Sa Ladka (Novel). He worked with Dainik Hindustan, Dainik Jagran, Rashtriya Sahara (Patna), Delhi Press Bhawan Magazines, Bhojpuri City as a freelance reporter & writer. He worked as a Assistant Producer at E24 (Mumbai-Delhi).

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *