
पटना, दधीचि देहदान समिति जो बिहार में लगातार 2013 से समाज में नेत्रदान अंगदान के प्रति लोगों को जागरुक कर रहा है। दधीचि देहदान समिति के कारण ही बहुत सारे नेत्रदान अंगदान हुए जिससे हजारों नेत्रहीन लोगों को नेत्र मिलने का सौभाग्य मिला तथा समिति द्वारा मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों को रिसर्च करने के लिए शरीर मिल रहा है।
आपको बता दें कि दधीचि देहदान समिति बिहार की स्थापना 2013 में स्वर्गीय पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद जी और कई साथियों ने मिलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय संघ चालक डॉक्टर मोहन भागवत जी के दिशा निर्देश अनुसार बिहार में किया था।
अब लोगों में जागरूकता बढ़ गई है और लोग स्वेच्छा से नेत्रदान अंगदान की अहमियत समझने लगे हैं। बरसों से एक कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत शैलेश महाजन को समिति ने सचिव का दायित्व देने का काम किया है। शैलेश महाजन को दधीचि देहदान समिति के सचिव बनने की खुशी पर अध्यक्ष, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, महासचिव – पद्मश्री विमल जैन, उपाध्यक्ष डा० सुभाष प्रसाद, दीघा विधायक डा० संजय चौरसिया, मुकेश हिसारिया, एडवोकेट अरुण सत्यमूर्ति, बीनिता मिश्रा, संजीव यादव, आनंद प्रधान, सुनील पूर्वै ने बधाई दिया और विश्वास जताया कि हम सभी लोग मिलजुलकर काम करेंगे और बिहार को नेत्रहीन मुक्त बनाएंगे।