हनुमान कथा के अंतिम दिन सम्मानित हुईं 25 संघर्षशील महिलाएं

हनुमान कथा के अंतिम दिन सम्मानित हुईं 25 संघर्षशील महिलाएं

 

 

 

पटना, 3 अप्रैल, पश्चिमी बोरिंग केनाल रोड, आनंदपुरी के राधा कृष्ण उत्सव हॉल में सच्चा कृपा फाउंडेशन के तत्वधान में आयोजित हनुमान कथा का अंतिम दिन था जहाँ समापन समारोह भव्य अंदाज में सम्पन्न हुआ.

 

 

 

 

 

करुणामयी गुरु माँ के भजनों पर नाचती-झूमती श्रद्धालुओं की भीड़

 

 

 

 

 

हजारों की तादाद में जमा हुई भक्तों की भीड़ प्रयाग से आयीं करुणामयी गुरु माँ के भजनों पर एक साथ खड़ी होकर खूब आनंद से नाच-झूम उठी.

 

 

 

 

       गुरु माँ का आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ती भीड़

 

 

 

आरती के बाद श्रद्धालु महिलाएं गुरु माँ का आशीर्वाद लेने की चाह में उतावली सी दिखीं. हनुमान कथा के अंतिम दिन आये श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया था.

 

 

              गुरु माँ से सम्मानित होतीं जनक किशोरी

 

 

 

 

सच्चा कृपा फाउंडेशन के पटना शाखा के 25 वें वर्षगांठ पर आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था से 25 वर्षों से लगातार जुड़ी श्री सच्चा कला केंद्र की सचिव जनक किशोरी जी ने विभिन क्षेत्रों की 25 महिलाओं को गुरु माँ के पुण्य हाथों से सम्मानित करवाया.

 

 

 

   श्री सच्चा कला केंद्र द्वारा सम्मानित होतीं महिलाएं

 

 

 

बोलो ज़िन्दगी ने जब जनक किशोरी जी से पूछा – “आज के दिन 25 महिलाओं को सम्मानित करने का विचार मन में कैसे आया ?” इसपर जनक ने बताया – “मैं देख रही थी कि हमारे समाज में कुछ ऐसी महिलाएं हैं जो कड़े संघर्ष करके एक मुकाम हासिल की हैं और हर एक फिल्ड में आगे बढ़ रही हैं. अगर हम उन्हें सम्मानित करते हैं तो उनसे प्रेरणा लेकर अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा.”

 

 

 

        श्री सच्चा कला केंद्र द्वारा सम्मानित होतीं महिलाएं

 

 

जब बोलो जिंदगी ने यह जानना चाहा कि “आपने 25 महिलाओं को कैसे चयन किया..?” तो जनक किशोरी जी ने बताया कि “बहुत सी महिलाओं को तो मैं आज पहली बार देख पायी जब वे यहाँ सम्मानित होने आयीं. वैसी महिलाएं जो अपने फिल्ड में काम करने के अलावा समाज सेवा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रयास कर रही हैं मैंने उन महिलाओं का पता लगाया. बहुत सी महिलाओं के नंबर लेकर उनसे बातचीत करके इस कार्यक्रम में आने का आग्रह किया.”

 

 

 

 

     श्री सच्चा कला केंद्र द्वारा सम्मानित होतीं महिलाएं

 

 

 

श्री सच्चा कला केंद्र द्वारा सच्चा कृपा फाउंडेशन की पटना शाखा के 25 वे वर्षगांठ पर सम्मानित होनेवाले 25 महिलाओं की नाम सूचि निम्नलिखित है.
वीणा सिंह – धर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए.
निर्मला तिवारी- इवेंट
माधुरी जी – धार्मिक अनुष्ठान
डॉ. कुसुम गोपाल कपूर – चिकित्सा
उषा झा – उधमी

 

 

 

     श्री सच्चा कला केंद्र द्वारा सम्मानित होतीं महिलाएं

आभा चौधरी – प्रोफेसर
विभा सिन्हा – लोक कलाकार
श्वेता सुरभि- आर. जे. बिग एफ. एम.
अल्का प्रियदर्शिनी – आकाशवाणी
शालिनी सिन्हा – सामाजिक कार्यकर्ता
सिद्धि जी – सन्यासी
स्वर्णा शर्मा – इंजीनियर
ऐश्वर्या शर्मा – मोटिवेटर
हेमलता भारती – सामाजिक कार्य लोकगीत में.
इनके आलावा मीरा सिन्हा, पूनम जी, सावित्री वाम, सत्यवती, आरती वर्मा, आशा वर्मा, किरण चौहान,
उषा रानी एवं अन्य महिलाएं भी सम्मानित कि गयीं.

 

About The Author

'Bolo Zindagi' s Founder & Editor Rakesh Singh 'Sonu' is Reporter, Researcher, Poet, Lyricist & Story writer. He is author of three books namely Sixer Lalu Yadav Ke (Comedy Collection), Tumhen Soche Bina Nind Aaye Toh Kaise? (Song, Poem, Shayari Collection) & Ek Juda Sa Ladka (Novel). He worked with Dainik Hindustan, Dainik Jagran, Rashtriya Sahara (Patna), Delhi Press Bhawan Magazines, Bhojpuri City as a freelance reporter & writer. He worked as a Assistant Producer at E24 (Mumbai-Delhi).

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *