
आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में आयोजित स्वास्थ्य संसद 2024 में प्रख्यात साहित्यकार व भोजपुरी सेवी मनोज भावुक को ‘ स्वस्थ भारत सारथी सम्मान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह, पूर्व केंद्रीय कृषि एवं कृषि कल्याण राज्य मन्त्री श्रीमती कृष्णा राज व अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली के डीन डॉ. महेश व्यास के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।

आलोक अविरल की अध्यक्षता व अमित त्यागी के सशक्त संचालन में कवि सम्मेलन भी खूब जमा। कवियों में मनोज भावुक, वागीश सारस्वत, अजय मिश्र, अल्का अग्रवाल, निखिल आनंद गिरी व राजेश मांझी प्रमुख थे। विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी अभय शुक्ल ने कवियों का सम्मान किया। संस्था के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
सभी प्रतिभागियों को राम लला का दर्शन भी कराया गया।